Bikaner-Jodhpur Railway : आशापुरा-पोकरण के बीच आरयूबी बनने से 07 ट्रेनों का ठहराव बदला!
आशापुरा-पोकरण के बीच RUB निर्माण, 07 ट्रेनें प्रभावित!
Rudra News Express Bikaner.
रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के आशापुरा गोमट एवं पोकरण स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 89-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण 07 रेलसेवाएं निर्धारित अवधि में पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होंगी तथा ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ रेलसेवाओं को अस्थायी रूप से आशापुरा गोमट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
ये ट्रेनें प्रभावित :
1. गाड़ी संख्या 74843, जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा, जो दिनांक 20.11.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी।
2. गाड़ी संख्या 74844, जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा, जो दिनांक 20.11.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी। इन दोनों ट्रेनों का आशापुरा गोमट स्टेशन पर पूर्व से ही नियमित ठहराव है।
3. गाड़ी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा, जो दिनांक 19.11.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी तथा मार्ग में आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेगी।
4. गाड़ी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ़ रेलसेवा, जो दिनांक 20.11.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी तथा मार्ग में आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेगी।
5. गाड़ी संख्या 14704, लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा, जो दिनांक 20.11.26 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी तथा मार्ग में आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेगी।
6. गाड़ी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा, जो दिनांक 20.11.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी तथा मार्ग में आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेगी।
7. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा, जो दिनांक 19.11.26 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, पोकरण स्टेशन होकर संचालित नहीं होगी तथा मार्ग में आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेगी।

