RudraNewsExpress_Logo

Bikaner Railway Division शिकायतों के समाधान में टॉप, रेल मदद पोर्टल पर औसत 11 मिनट में निस्तारण, NWR में टॉप

 

RNE Bikaner

रेल यात्रियों की शिकायतों का समाधान करने में बीकानेर रेलवे मण्डल पूरे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में टॉप पर है।  बीकानेर रेल मंडल ने दावा किया है कि इस वित्तीय वर्ष (2026-27) में सितम्बर  माह तक रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त 13701 यात्री शिकायतों  का औसत 11 मिनट में निस्तारण किया। ऐसे में निस्तारण की यह गति उत्तर-पश्चिम रेलवे में पहले स्थान पर है l

यूं सामने आती है शिकायतें : 

बीकानेर रेल मंडल के  मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं। 
इस वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से  30 सितम्बर  2026 तक रेल मदद पोर्टल के माध्यम से कुल 13701 शिकायतें प्राप्त हुई हैं,  जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 11 मिनट में किया गया। 

4551 शिकायतों का समाधान 03-03 मिनट में : 
बीकानेर रेलवे को मिली 13701 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 4551  शिकायतों का निस्तारण औसत 03 मिनट में कर Excellent फीडबैक प्राप्त किया l इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 2411 शिकायतों का निस्तारण औसत 17 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है l इसी प्रकार कैरिज एंड वैगन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 2810 शिकायतों का समाधान 13 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया l  इलेक्ट्रिक विभाग ने भी 2451 शिकायतों का औसत 18 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है, ,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है। l

बच्चे के दूध से लेकर दवाई तक : 
रेल मदद के माध्यम से यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के लिए दूध, सफ़र के दौरान तबीयत खराब होने पर दवाईयां उपलब्ध करवाना यहाँ तक कि सफ़र के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल सुविधाएँ भी उपलब्ध करायी जाती हैं l  जोशी का कहना है कि बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं।

FROM AROUND THE WEB