वंदे भारत और अमृत भारत के टिकट कैंसिलेशन नियम बदले
Jan 21, 2026, 11:34 IST
RNE Network.
रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत - 2 ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराने के नियमों में बदलाव किया है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रस्थान से 72 घन्टे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर अब 25 प्रतिशत किराया काट कर बाकी रकम वापस होगी।ट्रेन छूटने से 72 घन्टे से 8 घन्टे के बीच टिकट कैंसिल कराने पर 50 प्रतिशत किराया काटा जायेगा।
वहीं ट्रेन प्रस्थान करने के आठ घन्टे के भीतर टिकट कैंसिल कराया जाता है तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अमृत भारत - 2 एक्सप्रेस ट्रेनों के रिजर्व टिकटों पर भी यही नियम लागू होंगे।

