Vande Bharat Train : चंडीगढ़ को मिलेगी तीसरी वंदेभारत, हरियाणा सहित तीन राज्यों का सफर होगा आसान
503 किलोमीटर का सफर साढ़े 7 घंटे में तय होगा
चंडीगढ़ को तीसरी वंदेभारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। तीसरी वंदेभारत चंडीगढ़-इज्जतनगर (बरेली) के बीच चलेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। 503 किलोमीटर का सफर साढ़े 7 घंटे में पूरा करेगी। अभी चंडीगढ़-अजमेर और चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच दो वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही हैं।
वहीं, चंडीगढ़ से तीन शताब्दी एक्सप्रेस भी चल रही हैं। इस संबंध में अंबाला मंडल को रेलवे की ओर से रूट प्लान मिल चुका है। चलने की तारीख रेलवे बोर्ड की ओर से तय की जानी है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल डिवीजन के मुताबिक उनके पास चलने की तारीख को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। डिवीजन ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी है।
रेलवे विभाग ने टाइमटेबल व रुट किया जारी
चंडीगढ़ः दोपहर 3:00 बजे चलेगी
अंबाला दोपहर 3:30 बजे
सहारनपुर शाम 4:40 बजे
मुरादाबाद शाम 6:40 बजे
लालकुआं रात 9:00 बजे
वापसी में ट्रेन का टाइम टेबल
इज्जतनगर : सुबह 6:30 बजे चलेगी
लालकुआं सुबह 8:40 बजे
मुरादाबाद सुबह 9:55 बजे
सहारनपुर दोपहर 12 बजे
अंबाला दोपहर 1:10 बजे
चंडीगढ़ दोपहर 2 बजे पहुंचेगी
चंडीगढ़-बरेली की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
चंडीगढ़-बरेली के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी वंदेभारत का रूट लगभग तैयार है, चलने की तारीख को लेकर मंत्रालय की ओर से तारीख दी जानी है। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ से बरेली के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। जल्द ही चलने की तारीख की घोषणा की जाएगी।