Movie prime

Train Route Changed : रेवाड़ी-मेरठ गंगानगर एक्सप्रेस के मार्ग में होगा बदलाव, रेलवे ने जारी किया रुट

 

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस वाली रेवाड़ी-मेरठ गंगानगर एक्सप्रेस के मार्ग में 23 फरवरी से 3 मार्च तक परिवर्तन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी।

कार्य के चलते गाड़ी संख्या 54411- रेवाड़ी-मेरठ छावनी रेल सेवा जो 23 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी -पटेल नगर दिल्ली सराय रोहिल्ला -नई दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग नई दिल्ली होकर संचालित है। परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा दया बस्ती, विवेकानंद पुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 14030 : मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो 23 फरवरी से 3 मार्च तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला पटेल नगर -दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंद पुरी हाल्ट, व दया बस्ती स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
 

FROM AROUND THE WEB