Movie prime

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो ने एक ही दिन में 81 लाख यात्रियों को सफर करवाकर बनाया रिकार्ड

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो लाइफ लाइन मानी जाती है। मेट्रों जहां उत्तप्रदेश के गाजियाबाद व नोएडा और हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्र से सीधा जोड़ती है।
 

देश की राजधानी दिल्ली में चल रही मेट्रो ने एक ही दिन में यात्रियों का सफर करवाकर नया रिकार्ड बना दिया। रक्षा बंधन पर दिल्ली मेट्रों द्वारा 81 लाख 87 हजार 674 यात्रियों को एक ही दिन में सफर करवाकर नया रिकार्ड बनाने का काम किया है। दिल्ली मेट्रों ने यह रिकार्ड अपना ही तोड़ा है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो लाइफ लाइन मानी जाती है।

मेट्रो जहां उत्तप्रदेश के गाजियाबाद व नोएडा और हरियाणा के  फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्र से सीधा जोड़ती है। दिल्ली मेट्रों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली मेट्रों की विभिन्न लाइनों पर 81 लाख 87 हजार 674 यात्रियों ने एक ही दिन में सफर किया। इससे पहले 18 नवंबर 2024 को 78 लाख 67 हजार 17 यात्रियों को एक ही दिन में सफर करवाने का रिकार्ड था, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर इस रिकार्ड को तोड़ दिया है। 

अतिरिक्त फेरे से भीड़ को संभालने में आसानी हुई

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो की अतिरिक्त यात्राएं संचालित की जा रही हैं। 8 अगस्त यानी शुक्रवार को डीएमआरसी ने 92 अतिरिक्त यात्राएं संचालित कीं, जबकि 9 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन 492 अतिरिक्त यात्राएं संचालित की जा रही हैं। दिल्ली मेट्रो के अतिरिक्त फेरे लगाने से भीड़ को संभालने में आसानी हुई।

माना जा रहा है कि 8 अगस्त को बने एक दिन में सर्वाधिक यात्री संख्या के अपने रिकॉर्ड को दिल्ली मेट्रो 9 अगस्त को तोड़ देगी, क्योंकि रक्षाबंधन के दिन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।

इसके अलावा बरसात के मौसम में, दिल्ली मेट्रो यात्रियों के बीच सार्वजनिक परिवहन का एक पसंदीदा साधन बन जाती है। पिछले साल मानसून के दौरान दिल्ली मेट्रो ने 12 अगस्त से 12 सितंबर के दौरान एक महीने में 17 बार एक दिन की सर्वाधिक यात्री संख्या का रिकॉर्ड तोड़कर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की थी।