Movie prime

Delhi-Mumbai Rail Route : राजस्थान में लैंडस्लाइड होने से दिल्ली-मुंबई रेल रुट पर यातायात हुआ ठप, लाइन पर गिरे भारी पत्थर 

लैंडस्लाइड होने से पहाड़ी के बड़े-बड़े पत्थर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर आकर गिर गए। इसके चलते यातायात प्रभावित हो गया
 

राजस्थान में कई दिन से हो रही बारिश का असर यातायात पर दिखाई देने लगा है। जहां पर नेशनल हाईवे 52 पर जलभराव होने के चलते वाहनों की लंबा जाम लग रहा है। वहीं मंगलवार को दिल्ली-मुंबई रेलवे रुट पर भी यातायात प्रभावित हो गया। मंगलवार अल सुबह कोटा में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके कारण मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की दरा घाटी में लैंडस्लाइड हो गई।

लैंडस्लाइड होने से पहाड़ी के बड़े-बड़े पत्थर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर आकर गिर गए। इसके चलते यातायात प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि जिस समय लैंडस्लाइड हुई, उस समय वहां से कोई ट्रेन नहीं निकल रही थी। लैंडस्लाइड होने का पता चलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

जहां पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर आने वाली अप व डाउन ट्रेनों को पीछे के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके कारण दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई और रास्ते में उनको रोका गया है। लैंडस्लाइड का पता चलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर रेलवे लाइन पर गिरे मलबे को उठाने का काम शुरू किया गया।  

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने कहा कि लैंडस्लाइड के बाद लाइन की सफाई जारी है। जहां पर मुंबई से दिल्ली जाने वाले लाइन को बहाल कर दिया है। जबकि दिल्ली से मुंबई जाने वाली रेलवे लाइन से लैंडस्लाइड से गिरे मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके कारण दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों को पीछे रोक दिया गया है। 

नेशनल हाईवे पर पानी बहने से लगा जाम 

नेशनल हाईवे 52 पर भी मूसलाधार बारिश का असर दिखाई दिया। जहां पर तेज बारिश के चलते नालों का पानी ओवरफ्लो होकर हाईवे पर चलने लगा है। इसके कारण जलभराव होने से नेशनल हाई 52 पर जाम लग गया है। हालांकि प्रशासन ने लोगों को राहत दिलाने का काम किया रहा है।