Chandigarh-Udaipur Train : चंडीगढ़ से हरियाणा होते हुए राजस्थान के लिए चली सीधी ट्रेन, देखे पूरा टाइट टेबल
यह ट्रेन चलने से चंडीगढ़ लगभग आधे हरियाणा से सीधे जुड़ जाएगा। इस ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, राजस्थान के लोगों की चंडीगढ़ से हिमाचल की वादियों की सैर भी आसान हो जाएगी।
चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन चलेगी। ट्रेन को लेकर पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था। उसके बाद रेल मंत्रालय ने वीरवार को ही इस ट्रेन को चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया। इस ट्रेन के संचालन ने आधे हरियाणा व राजस्थान को फायदा होगा।
रेलवे बोर्ड के कोच डायरेक्टर संजय आर. नीलम ने वीरवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। इस ट्रेन के चलने की तारीख और किराया जल्द तय होगा। उत्तर रेलवे अम्बाला मंडल इस ट्रेन के ऑपरेशन को लेकर पहले ही अपनी सहमति दे चुका है। अम्बाला मंडल के सीनियर डिविजन ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि उत्तर रेलवे के पास जैसे ही इसका शेड्यूल आएगा
इस ट्रेन इन को चला दिया जाएगा। यह ट्रेन चलने से चंडीगढ़ लगभग आधे हरियाणा से सीधे जुड़ जाएगा। इस ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, राजस्थान के लोगों की चंडीगढ़ से हिमाचल की वादियों की सैर भी आसान हो जाएगी।
इन स्टेशनों पर भी रुकेगी
कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई जंक्शन, दौसा, चंडीनगर, फुलैरा, किशनगढ़, अजमेर, बीजानगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, माल्वी, राणा प्रताप नगर पर ट्रेन का ठहराव होगा। स
7 थर्ड एसी, 2 सेकंड एसी कोच होंगे
चंडीगढ़ उदयपुर ट्रेन में एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) 20 कोच लगाए जाएंगे। यह कोच बेहतर सुरक्षा, आराम और 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर चल सकते हैं। सात कोच थर्ड एसी, 2 सेकंड एसी कोच होंगे। 7 कोच स्लीपर क्लास और 4 कोच जनरल क्लास के होंगे।
चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस टाइट टेबल (ट्रेन नंबर 20990)
हर गुरुवार और रविवार को चलेगी
चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे
अम्बाला दोपहर 12:06 बजे
रेवाड़ी शाम 6:05 बजे
जयपुर रात 9:20 बजे
चंदेरिया सुबह 3:05 बजे
वरेच सुबह 3:22 बजे
उदयपुर सिटी सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी
हर गुरुवार और रविवार को चलेगी
उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस टाइट टेबल (ट्रेन नंबर 20989)
उदयपुर से शाम 4:20 बजे
वरेच शाम 5.55 बजे
चंदेरिया शाम 6:10 बजे
जयपुर रात 11:10 बजे
रेवाड़ी सुबह 3:15 बजे
अम्बाला कैंट सुबह 9:05 बजे
चंडीगढ़ सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी
हर बुधवार और शनिवार को चलेगी