जयपुर-भिवानी ट्रेन सहित तीन जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया
ग्रीष्मकालीन अवकाश में राजस्थान की ओर से घूमने वाले यात्रियों व पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे द्वारा आगामी गर्मियों की छुट्टियों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल से जुलाई तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इससे भिवानी, रेवाड़ी व नारनौल के अलावा राजस्थान के लोगों को फायदा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09733/09734,
जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा में जयपुर से एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक एवं 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक का एवं भिवानी से एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक एवं 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन के अलावा गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन भी किया जाएगा।
स्पेशल ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में कम होगा भीड़ का दबाव
गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।

