Vande Bharat Train : रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब वंदे भारत ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट
रामभक्तों के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है। रामनगरी जाने के लिए प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां पर यात्रियों को दिल्ली व दूसरे हिस्सों से आयोध्य जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ का सामना करना पड़ता था और उनको कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती थी, लेकिन रेलवे ने रामभक्तों की समस्या को देखते हुए इस रुट पर चलने वाले ट्रेनों में बोगियों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को सफर करने के लिए कंफर्म टिकट मिल सके और आरामदाय सफर कर सके।
इसी कड़ी में रेलवे विभाग द्वारा वंदेभारत ट्रेन में सफर करने वाले श्रद्धालुओं को राहत दी है। जहां पर वंदे भारत ट्रेन में बोगियों की संख्या को बढ़ा दिया है, जहां पर ज्यादा श्रद्धालु टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे और उनको सीट पर आराम से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी है। इससे पहले 16 बोगी थी। इसके कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती थी। अगर आनलाइन टिकट बुक करवाते थे तो थोड़े समय में ही बुकिंग बंद हो जाती थी।
इस रुट पर चलने वाली आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक 16 बोगी लगी थी, लेकिन अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 20 कर दिया है। आपको बता दे कि अयोध्या कैंट–आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन अयोध्या कैंट एवं आनंद विहार के बीच चलती है। यह ट्रेन अयोध्या से आनंद विहार की 629 किलोमीटर की दूरी 8:20 घंटे में तय करती है।
बेंगलुरु वंदे भारत में बढ़ी सीटें
रेलवे ने आनंद विहार से अयोध्या तक चलने वाली ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ा दिया है। वहीं दक्षिण मध्य रेलवे ने भी यात्रियों की मांग को देखकर काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब अधिक कोचों के साथ चलेगी। आपको बता दे कि काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच थे और इसमें 530 यात्री ही सफर कर सकते थे, लेकिन अब इस ट्रेन में 16 कोच जुड़ जाएंगे। इसके बाद ट्रेन में एक समय 1128 यात्री वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 8 कोचों के साथ हुई थी, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव क्लास और सात चेयर कार शामिल थे। नियमित सेवा शुरू होने के बाद से ही यह ट्रेन 100 प्रतिशत से अधिक बुकिंग के साथ चल रही है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में आठ अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। अब इस ट्रेन में 14 चेयर कार होंगे, जिनमें 1,024 यात्रियों की क्षमता होगी, और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे, जिनमें 104 यात्री बैठ सकेंगे। इस प्रकार कुल क्षमता 1,128 यात्रियों की हो गई है।