Movie prime

Haridwar Train:  बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 12 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी

 

RNE Bikaner.

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 12 अतिरिक्त ट्रिप तक जारी रहेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर से 20 जुलाई 2026 से 27 अगस्त 2026 तक कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार से 21 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 12 ट्रिप संचालित की जाएगी।

रेलवे का कहना है कि इस विस्तार से सावन और अन्य अवसरों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

FROM AROUND THE WEB