Movie prime

Hisar Indore Train : हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालुओं का उज्जैन महाकाल, मथुरा द्वारकाधीश के दर्शन के लिए सफर हुआ आसान

हिसार रेलवे स्टेशन से इंदौर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर यात्रियों में उत्साह दिखाई दिया

 

हिसार रेलवे स्टेशन से इंदौर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर यात्रियों में उत्साह दिखाई दिया। ट्रेन संख्या 20958 दोपहर 1:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हुई। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और विधायक सावित्री जिंदल ने हरी झंडी दिखाई। हिसार से पहली बार चली इस ट्रेन में 195 लोग रवाना हुए।

श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और मथुरा में द्वारकाधीश के दर्शन के लिए सफर आसान होगा। हिसार से इंदौर जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री रणबीर गंगवा और विधायक जिंदल।

इन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन 

हिसार इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन हिसार से चलेगी जो हांसी, महम, रोहतक, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगढ़ मंडी, शामगढ़, नागदा, खाचरोद, रतलाम जक्शन, बडनगर, इंदौर तक जाएगी।

ट्रेन बदलकर आना पड़ा था अब सीधे इंदौर पहुंचेंगे

मध्यप्रदेश के धतिया के डॉ. मुकेश कुमार ने पहली बार हिसार-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर किया। उन्होंने बताया कि वह एचएयू के गिरी सेंटर में क्रिकेट खेलने हिसार आए थे। अगर यह ट्रेन नहीं मिलती तो उन्हें पहले दिल्ली जाना पड़ता और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती। आते समय भी उन्हें दिल्ली से ट्रेन बदलकर आना पड़ा था। मध्यप्रदेश स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के केंद्र से जुड़े इंजीनियर गौतम सिंह ने हिसार-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पहली बार यात्रा की।

यह ट्रेन हिसार से दोपहर 1.20 बजे इंदौर के लिए होगी रवाना

ट्रेन संख्या 20958 हिसार-इंदौर सुपरफास्ट हिसार से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को हिसार से इंदौर के लिए चलेगी और अगले दिन यानी शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को सुबह 6.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20957 इंदौर-हिसार सुपरफास्ट इंदौर से शाम 4.45 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से चलेगी और अगले दिन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सुबह 9.20 बजे हिसार पहुंचेगी।

FROM AROUND THE WEB