Movie prime

Train Time Changed : यात्रीगण कृप्या ध्यान दे! हिसार जयपुर, हिसार-अमृतसर ट्रेन के चलने का समय बदला 

 

हिसार अगर आप नए साल में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सफर पर निकलने से पहले ट्रेनों की अपडेटेड समय-सारणी जरूर जांच लें, क्योंकि हिसार रेलवे स्टेशन से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में 1 जनवरी से बदलाव किया है।

कई ट्रेनें 5 या 10 मिनट पहले रवाना होंगी तो कई यात्री ट्रेन को 55 मिनट तक का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे की ओर से जारी नई समय-सारणी के अनुसार हिसार स्टेशन से संचालित कई प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। इन बदलावों का असर रोज सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों पर भी पड़ेगा।

इन ट्रेनों के संचालन का समय बदला

ट्रेन नंबर 14715 हिसार-जयपुर ट्रेन पहले दोपहर 2:30 बजे हिसार से जयपुर के लिए रवाना होती थी, लेकिन अब दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी। पुराने समय से 55 मिनट देरी से संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन पहले सुबह 3:25 बजे हिसार स्टेशन पर आती थी और 3:55 बजे रवाना होती थी। अब यह ट्रेन सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी, जबकि रवाना होने का समय 3:55 बजे ही रहेगा। यानी ट्रेन 5 मिनट देरी से हिसार पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 14653 हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन पहले रात 12:05 बजे अमृतसर के लिए रवाना होती थी, लेकिन अब यह ट्रेन 10 मिनट पहले यानी रात 11:55 बजे ही रवाना हो जाएगी।

ट्रेन संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस पहले रात 11:50 बजे हिसार आती थी और 12:15 बजे रवाना होती थी। अब यह ट्रेन रात 12:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जाखल के रास्ते चलती है और सोमवार व शनिवार को चलती है।

ट्रेन संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस पहले रात 12:05 बजे आती थी और 12:15 बजे रवाना होती थी। अब यह ट्रेन रात 12:01 बजे पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी। बुधवार और शुक्रवार को चलती है।

ट्रेन नंबर 14733 बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस पहले रात 12:30 बजे आती थी और 12:40 बजे रवाना होती थी। अब यह ट्रेन रात 12:25 बजे पहुंचेगी और 12:35 बजे रवाना होगी, यानी 5 मिनट पहले।

FROM AROUND THE WEB