Hisar-Kakinada Train : रेलवे ने हिसार से 2703 किमी लंबी दूरी की ट्रेन चलाई, हरियाणा, राजस्थान के साथ 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
हिसार से आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा तक रेलवे ने चलाई ट्रेन
हिसार से आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने हिसार-काकीनाड़ा एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू कर दी है। शुरुआती दिनों में यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 15 मई की यात्रा के लिए स्लीपर क्लास में 58 वेटिंग पहुंच चुकी है। थर्ड एसी में 28 वेटिंग है। 22 मई में भी स्लीपर में 34 यात्रियों की वेटिंग दर्ज की गई है। सेकेंड एसी में 15 मई के लिए 8 वेटिंग चल रही है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन, हर शुक्रवार को ट्रेन संख्या 17295/17296 नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन 12 मई को काकीनाड़ा टाउन से हिसार के लिए पहली नियमित यात्रा शुरू करेगी। 15 मई को हिसार से काकीनाड़ा के लिए खाना होगी। करीब 2703 किलोमीटर लंबे इस सफर को पूरा करने में तीन दिन का समय लगेगा। ट्रेन हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इन राज्यों के कई अहम स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी।
हिसार से काकीनाड़ा के लिए अभी तक यात्रियों को सफर के लिए कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी या फिर दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक जाकर पलाइट पकड़नी पड़ती थी। जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। वहीं काकीनाड़ा के लिए हिसार से कोई डायरेक्ट बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है।
स्पेशल ट्रेन की बजाय नियमित ट्रेन होने से किस कोच में कितने प्रतिशत का कम लगेगा किराया
स्लीपर क्लास
पहले किरायाः 1150 रुपए
अब किरायाः 975 रुपए
कमी: 175 रुपए
लगभग 15.2 प्रतिशत की राहत
3 एसी किरया
पहले किरायाः 2815 रुपए
अब किरायाः 2445 रुपए
कमी: 370 रुपए
लगभग 13.1 प्रतिशत की कमी
2 एसी किराया
पहले किरायाः 3955 रुपए
अब किरायाः 3535 रुपए
कमी: 420 रुपए
लगभग 10.6 प्रतिशत सस्ता
फर्स्ट क्लास एसी किराया
पहले किरायाः 6390 रुपए
अब किरायाः 5970 रुपए
कमी: 420 रुपए
लगभग 6.6 प्रतिशत की राहत
इस ट्रेन से इन जगहों पर पहुंचना होगा आसान
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी के पास बहने वाली गोदावरी नदी के घाट यात्रियों के लिए आकर्षण रहेंगे।
विजयवाड़ा स्थित प्रसिद्ध कनक दुर्गा मंदिर के दर्शन का भी अवसर।
तेलंगाना के नलगोंडा क्षेत्र के पास यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा।
गुजरात के वडोदरा स्थित भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर।
राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह।
पुष्कर तीर्थ ब्रह्मा मंदिर और पवित्र सरोवर के लिए प्रसिद्ध है।
खाटू श्याम जाने के लिए यात्री रिंगस स्टेशन पर उतरकर सकते हैं।
2703 किलोमीटर के सफर में 4 राज्यों से होकर गुजरेगी यह ट्रेन, इन प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा
काकीनाड़ा टाउन से चलकर ट्रेन सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालगुड़ा, नलगोंडा, चारलपल्ली, मेडक्ल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसार, धर्माबाद, नांदेड़, पूर्णा, महाराष्ट्र में बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदुरबार, गुजरात मैं उधना,
वडोदरा, मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजस्थान में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू, सादुलपुर होते हुए गुरुवार दोपहर 1:40 बजे हिसार पहुंचेगी।

