Movie prime

Hisar-Valsad Train : हिसार-वलसाड तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, हरियाणा, राजस्थान, एमपी के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

ट्रेन में एसी से लेकर सामान्य डिब्बे तक उपलब्ध, 6 नवंबर तक दोनों ओर चार-चार ट्रिप का होगा संचालन

 

हरियाणा से मुंबई की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारी सीजन में ट्रेन फुल चल रही है और यात्रियों को सफर करने में कठिनाई आ रही है। इसी बीच में रेलवे विभाग की तरफ से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

इस रेलसेवा में 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी, 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04727,  हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 15 अक्टूबर से 05 नवंबर तक हिसार से प्रत्येक बुधवार को 12:05 बजे रवाना होकर गुरुवार को 11:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04728, वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक वलसाड से प्रत्येक गुरुवार को 14:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर  होगा ठहराव 

 यह रेलसेवा मार्ग में हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजय नगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत व नवसारी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 15 अक्टूबर से 6 नवंबर तक संचालित होगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दोनों ओर कुल 23 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04727 हिसार-वलसाड का भिवानी द स्टेशन पर आगमन समय 13:05 व प्रस्थान समय 13:10 रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04728 वलसाड-हिसार का भिवानी जंक्शन पर आगमन समय 12:45 व प्रस्थान समय 12:50 बजे रहेगा। भिवानी जंक्शन पर इस स्पेशल गाड़ी का 5 मिनट का ठहराव दिया गया है।

FROM AROUND THE WEB