Movie prime

Holi Special Train : रेलवे ने होली पर श्रीगंगानगर-ईदगाह स्पेशल ट्रेन करेगा शुरू, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

रेलवे विभाग की तरफ से होली पर्व पर राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है
 

रेलवे विभाग की तरफ से होली पर्व पर राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है। यह ट्रेन श्री गंगानगर से चलकर ईदगाह तक चलेगी। होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष सुविधा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की मांग पर श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 1 मार्च से संचालित होगी।

जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य भीम शर्मा के सुझाव पर ट्रेन के रैक का उपयोग करते हुए यह सेवा शुरू की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक कुल 4 ट्रिप करेगी।

साप्ताहिक यह बुधवार को दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर गुरुवार सुबह 05.15 बजे ईदगाह पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04734, ईदगाह-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक 4 ट्रिप करेगी और गुरुवार सुबह 07.30 बजे ईदगाह से रवाना होकर शुक्रवार 02.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

ट्रेन अबोहर, मलौत, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्ट, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डींग, गोवर्धन, मथुरा और अछनेरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

FROM AROUND THE WEB