Movie prime

Holy Train : होली पर्व पर रेलवे ने अजमेर, अमृतसर, भिवानी सहित अन्य रूट पर दी विशेष सौगात 

 

रेलवे विभाग की तरफ से होली पर्व पर स्पेशल ट्रेन की सुविधा की सौगात दी है। जहां पर पहले से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को राहत दी है। इसके कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की सुविधा बढ़ रही है। 

रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी होकर संचालित 5 जोड़ी ट्रेनों में 8 विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी 2 मार्च से की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर- अमृतसर- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से 3 मार्च से 31 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी, गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर- अमृतसर अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से 3 से 31 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी, गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जनशताब्दी रेलसेवा में 2 से 31 मार्च तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोत्तरी।

गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक एवं ढेहर का बालाजी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी और गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर -बठिंडा- जयपुर रेलसेवा में 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

FROM AROUND THE WEB