Movie prime

Increase Train Compartments : हरियाणा, राजस्थान से होकर जाने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई 

रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड को देखते हुए अतिरिक्त डिब्बे लगाने की योजना बनाई है। ट्रेन में डिब्बे बढ़ाने से हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।  
 

रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड को देखते हुए अतिरिक्त डिब्बे लगाने की योजना बनाई है। ट्रेन में डिब्बे बढ़ाने से हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।  रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी होकर जाने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 31 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी 1 फरवरी से की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472, लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ रेलसेवा में लालगढ़ से 1 से 28 फरवरी तक तथा दिल्ली सराय से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 20473/ 20474, दिल्ली सराय उदयपुर सिटी दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 से 28 फरवरी तक तथा उदयपुर सिटी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी,

गाड़ी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 19620/19619, रेवाड़ी फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा में 1 से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा 1 से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 19622/ 19621, में 1 से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, की गई है।

गाड़ी संख्या 09635/ 09636, जयपुर-रेवाड़ी जयपुर रेलसेवा में 1 से 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी और गाड़ी संख्या 14715/ 14716, हिसार- जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 1 से 28 फरवरी तक एवं जयपुर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी।
 

FROM AROUND THE WEB