Intercity Express cancelled : यात्रीगण ध्यान दे, तीन दिन रद रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का रूट बदला
दिल्ली-कटरा रेलमार्ग पर पंजाब के अमृतसर व जालंधर सिटी सेक्शन में पुल नंबर-28 पर गार्डर से जुड़े कार्य के चलते रेलवे ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में यातायात ब्लाक लिया है। रेलवे ब्लाक के चलते दिल्ली-अंबाला रूट के साथ पंजाब की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को रद करने, कुछ के मार्ग बदलने और कई ट्रेनों को देरी से चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे की तरफ से लिए गए ब्लाक की अवधि के दौरान दिल्ली से अमृतसर रूट की ट्रेन संख्या 14679 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सोनीपत अमृतसर ब्रिज पर गार्डर से जुड़े कार्य के चलते लिया रेलवे ब्लाक, दिल्ली-अंबाला रूट की कई ट्रेनें प्रभावित और 14680 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 29 से 31 जनवरी तक रद रहेगा।
वहीं सोनीपत स्टेशन पर रुकने वाली दो ट्रेनों के पंजाब में मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। ट्रेनों के रद किए जाने और मार्ग परिवर्तन करने से यात्रियों को पररेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एक फरवरी से ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
ट्रेन संख्या 18309 संभलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस का 27 व 29 जनवरी को पंजाब में मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। यह ट्रेन जालंधर कैंट, मुकेरियां व पठानकोट के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला जंक्शन, धारीवाल, गुरदासपुर व दीनानगर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस का 29 व 31 जनवरी को मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन मुकेरियां, जालंधर कैंट व लुधियाना जंक्शन के रास्ते होगा। दोनों दिन यह ट्रेन जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला जंक्शन, धारीवाल, गुरदासपुर व दीनानगर स्टेशन पर नहीं जाएगी।

