Jodhpur Special Train : जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 19 को, मरुधर व शालीमार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच 19 फरवरी को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 19 फरवरी को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04868 रामदेवरा भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
मरुधर व शालीमार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
जयपुर बांदीकुई रेलखंड में झर-जटवाड़ा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 19 फरवरी को जम्मूतवी से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।
जबकि गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 22 फरवरी को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 18 फरवरी को जयपुर रेल मण्डल क्षेत्र में 30 मिनट देरी से चलेगी।

