Movie prime

Railway News : यात्रीगण कृप्या ध्यान दे! जोधपुर से निकलने वाली कई ट्रेन रहेगी प्रभावित 

कनकपुरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंगः मई में कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

 

जोधपुर इस माह में लीलण सुपरफास्ट, रानीखेत, मन्नारगुड़ी और भोपाल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जयपुर मंडल के कनकपुरा रेलवे यार्ड में ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए लाइन नंबर 3 व 4 के बीच अतिरिक्त क्रॉसओवर का निर्माण किया जा रहा है। इससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ट्रेन संख्या 14813. जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2 से 4,7,11 से 13 मई को (7 ट्रिप) रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस भोपाल से 3 से 5,8,12 से 14 मई को (7 ट्रिप) रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 से 6,9,10,12 से 15 मई तक (9 ट्रिप) आवागमन में फुलेरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 12 मई को (1 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी की जगह रेवाड़ी रींगस फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी तथा रास्ते के नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।

FROM AROUND THE WEB