Movie prime

New Special Train : दिल्ली से वाया जयपुर होकर जैसलमेर के लिए चलेगी नई ट्रेन, देखे पूरा टाइमटेबल 

नई ट्रेन दिल्ली  से रेवाड़ी होते हुए वाया जयपुर रेलवे जंक्शन होकर जैसलमेर तक जाएगी। रेलवे विभाग ने इस ट्रेन को जैसलमेर में आने वाले पर्यटकों को राहत देने के लिए की गई है
 

रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान के यात्रियों को नई ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन राजस्थान के काफी हिस्से को कवर करेगी और यात्रियों को काफी लाभ मिलने वाला है। नई ट्रेन दिल्ली  से रेवाड़ी होते हुए वाया जयपुर रेलवे जंक्शन होकर जैसलमेर तक जाएगी। रेलवे विभाग ने इस ट्रेन को जैसलमेर में आने वाले पर्यटकों को राहत देने के लिए की गई है, ताकि यात्रियों को जैसलमेर जाने व आने में परेशानी नहीं हो।

इस ट्रेन का चलाने का उद्देश्य जैसलमेर के साथ राजस्थान के अन्य जिलों में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 29 नवंबर से रेलवे दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का संचालन करेगा। जहां पर हरियाणा के रेवाड़ी होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। जैसलमेर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी। जैसलमेर घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ी सौगात साबित होगी।

यह रहेगा टाइम टेबल

रेलवे विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना होकर रेवाड़ी, जयपुर, जोधपुर होते हुए सुबह 9 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन जैसलमेर रेलवे जंक्शन से शाम 5 बजे रवाना होकर जोधपुर, जयपुर, रेवाड़ी होते हुए सुबह 9:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।

रेलवे विभाग ने इस ट्रेन का टाइम इस तरह से निर्धारित किया गया है, ताकि जैसलमेर जाने वाले यात्री रात के समय इसका सफर कर सकेंगे और सुबह होते ही जैसलमेर पहुंच जाएं और वहां पर घूमकर वापसी में शाम के समय  जैसलमेर से  रवाना हो जाएं और सुबह होते ही दिल्ली पहुंच जाए। ऐसे में पर्यटक कम समय में  जैलसमेर की सैर कर सकेंगे। 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

रेलवे विभाग की तरफ से दिल्ली से जैसलमेर के लिए चलाई गई नई ट्रेन का ठहराव कुछ ही स्टेशन पर होगा। रेलवे विभाग के अनुसार दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, अलवर, दौसा, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, ओसियां, फलोदी, रामदेवरा पर ठहराव करेगी।
 

FROM AROUND THE WEB