Movie prime

Vande Bharat train ticket : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब वंदे भारत ट्रेन में मिलेगी करंट टिकट 

रेल यात्रियों को ट्रेन के चलने से 15 मिनट पहले तक ले सकेंगे टिकट 
 
 

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार बदलाव कर रहा है। पहले जहां वंदे भारत ट्रेन में एडवांस टिकट की बुकिंग की सुविधा थी, लेकिन रेलवे विभाग ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। अब वंदे भारत ट्रेन में करंट टिकट भी उपलब्ध हो सकेगी और यह टिकट वंदे भारत ट्रेन के चलने से 15 मिनट पहले ले सकेंगे। 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टिकट बुकिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। रेलवे ट्रेन रवाना होने के 15 मिनट पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा देने की योजना बना रहा है। दक्षिण रेलवे में चलने वाली आठ वंदे भारत एक्सप्रेस में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। परिणाम सकारात्मक रहे, तो इसे अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

आरक्षण चार्ट चार घंटे की जगह आठ घंटे पहले बनाने की व्यवस्था के बाद यात्रियों के लिए यह दूसरी महत्वपूर्ण सुविधा है। चार्ट बनने के बाद यात्रियों के पास करंट टिकट लेने का विकल्प होता है। सीटें खाली रहने पर यात्री रेलवे स्टेशन पर करंट टिकट काउंटर या आनलाइन माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं।

यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं है। केवल उन्हीं स्टेशन से करंट टिकट बुक किया जा सकता है, जहां चार्ट बनता है। इस कारण कई बार यात्री खाली सीटों के बावजूद टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। बावजूद टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। नई व्यवस्था में ट्रेन के ठहराव वाले प्रत्येक स्टेशन पर टिकट बुक करने की सुविधा होगी।

दक्षिण रेलवे ने यात्री आरक्षण प्रणाली में आवश्यक बदलाव किए हैं। कोयंबटूर-बेंगलुरु, चेन्नई-विजयवाड़ा सहित आठ वंदे भारत ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।