Movie prime

Rajasthan Rail way Block : जोधपुर, सीकर, लालगढ़-दिल्ली सराय, बीकानेर, चूरू के रेल रूट होंगे पूरी तरह से प्रभावित

बीकानेर मंडल में दोहरीकरण के चलते 4 ट्रेन 18 जनवरी से रद्द, 5 रहेंगी 4 से आंशिक रद्द, 4 के मार्ग में 21 से बदलाव

 

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू-आसलू दुधवाखारा स्टेशनों के ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेवाड़ी होकर जाने वाली 4 ट्रेन 18 जनवरी से रद्द, 5 ट्रेन 4 जनवरी से आंशिक रद्द रहेगी व मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 4 के मार्ग में 21 जनवरी से परिवर्तन किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस रेल सेवा 18 से 24 जनवरी तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाडी संख्या 54804, रेवाड़ी-सीकर सवारी गाड़ी रेलसेवा 18 से 24 जनवरी तक (07 ट्रिप) रद्द 5 रहेगी। गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 19 से 25 जनवरी तक तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस रेल सेवा 19 से 25 जनवरी तक तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेल सेवा जो 4 से 24 जनवरी तक (21 ट्रिप) सादुलपुर तक ही संचालित रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह होगी। यह रेल सेवा सादुलपुर बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाड़ी रेल सेवा 4 से 24 जनवरी तक (21 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा बीकानेर-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेल सेवा जो 4 जनवरी से 17 जनवरी तक (14 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इन रेल सेवाओं के मार्ग में होगा परिवर्तन

गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेल सेवा जो 21 से 24 जनवरी तक (04 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित सिटी यह रेल सेवा नारनौल, रागस, कुचाली मार्ग में यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सराय रेल सेवा जो 24 जनवरी 01.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22471, लालगढ़-दिल्ली सराय रेल सेवा जो 21 से 24 जनवरी तक (04 ट्रिप) लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर-हावडा रेल सेवा जो 8. 15 व 22 जनवरी को (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेड़ता बाईपास-जयपुर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नोखा, नागौर, मेड़ता बाईपास, डेगाना, मकराना व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 
 

FROM AROUND THE WEB