Railway Bikaner : बीकानेर मंडल के कनीना खास -महेन्द्रगढ स्टेशनों के बीच आरयूबी निर्माण से रेल सेवाएं प्रभावित
Rudra News Express Bikaner.
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल के कनीना खास-महेन्द्रगढ स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 98 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस काम की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 14.10.26 से 17.10.26 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाडी एक्सप्रेस दिनांक 14.10.26 से 17.10.26 तक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी एक्सप्रेस जो दिनांक 14.10.26 को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाडी के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 14.10.26 को रेवाडी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-लोहारू के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस जो दिनांक 13.10.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-बठिण्डा बाईपास-भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा संगरिया-मंडी डबवाली-सिरसा-हिसार-भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी-भिवानी-चरखी दादरी-झाडली-कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-भिवानी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली-झाडली-चरखी दादरी-भिवानी-हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 14717, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल-नीमकाथाना-रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल-नीमकाथाना-रींगस-फुलेरा-कुचामन सिटी-मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.10.2026 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

