Movie prime

Railway News: 04 ट्रेनें रद्द, 08 सफर पूरा नहीं करेगी

 
RNE BIKANER-JAIPUR.
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया गया था। उन रेलसेवाओ के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि में आगामी आदेशों तक विस्तार रहेगा:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) :- 
1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा आगामी आदेशों तक तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) :-
1. गाडी संख्या 19027, बांन्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक बांन्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह लुधियाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना -जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी- बांन्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर लुधियाना से ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह अमृतसर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अमृतसर -जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा - साबरमती रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- अमृतसर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट -जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

FROM AROUND THE WEB