Railway News : यात्रीगण ध्यान दें! हरियाणा व राजस्थान जाने वाली यह 10 ट्रेनें रद्द, 10 के रूट डायवर्ट व 6 ट्रेनों को किया शार्ट टर्मिनेट
दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 4 से 14 मई तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द, 10 के रूट डायवर्ट, 6 शॉर्ट-टर्मिनेट, कुछ को ओरिजिनेट और रीशेड्यूल किया गया है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार 10 पैसेंजर और लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
वहीं, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस (15909) ट्रेन को 11 मई को दिल्ली में 20 मिनट रोका जाएगा, जबकि 9 और 10 मई को यह ट्रेन 120 मिनट देरी से चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू करने और ट्रेनों की आवाजाही को सुरक्षित व सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस या हेल्पलाइन 139 पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
ये ट्रेन 5 से 13 मई तक रद्द रहेगी
नई दिल्ली-रोहतक (14323/14324)
-दिल्ली-जींद (54031/54032)
दिल्ली-नरवाना (54033)
-दिल्ली-जाखल (54035/54036)
दिल्ली-शामली (54057/54058)
शकरबस्ती-नई दिल्ली (64018)
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने से ट्रेनों में हादसे कम होंगे
नॉन-इंटरलॉकिंग में 'डिजिटल सिग्नल सिस्टम' को अपग्रेड किया जाता है। अपग्रेड होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से 'मानवीय चूक' की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। अगर पटरी सही सेट नहीं है, तो सिग्नल अपने आप लाल रहेगा, जिससे दुर्घटना की आशंका शून्य हो जाएगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन ओरिजिनेशन
दिल्ली जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनें अब शकूरबस्ती से ही शुरू या समाप्त होंगी। इनमें दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट (12481/12482), दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (14023/14024), दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस (14731/14732) शामिल हैं। वहीं कई लोकल ट्रेनें नई दिल्ली तक ही सीमित कर दी गई हैं, जैसे पलवल, गाजियाबाद, बल्लभगढ़ और दनकौर रूट की सेवाएं।
डायवर्ट ट्रेन ट्रेन संख्या
-कटरा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस (16318)
-कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस (16032)
-कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस (11450)
-कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (16788)
कटरा-कोटा एक्सप्रेस (19804)
-नदिड़-गंगानगर सुपरफास्ट
(12485/12439)
नदिड़-अमृतसर सुपरफास्ट (12421)
-अगरतला फिरोजपुर एक्सप्रेस (14619)
-कामाख्या-रोहतक एक्सप्रेस (15671)
(ये ट्रेनें नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन के बजाय दिल्ली सफदरजंग या सराय रोहिल्ला स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।)
दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कुछ के रूट डायवर्ट किए गए है। किशनगंज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के साथ ही ट्रेनों को यथावत कर दिया जाएगा।

