Train Canceled : रेलवे ने बीकानेर मंडल की कई ट्रेन एक माह के लिए की रद, गाड़ियों का रूट भी बदला
रेलवे के बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक के मध्य डोभभाली, लाहली, कलानौर कलां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य जिसमें आटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण कई ट्रेनें जनवरी से लेकर फरवरी तक रद रहेगी। इससे आमजन को परेशानी आएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 14 फरवरी को रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54423 नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा 14 फरवरी को रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक रेलसेवा 27 जनवरी से 16 फरवरी तक 21 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54013 रोहतक-भिवानी रेलसेवा 27 जनवरी से 16 फरवरी तक 21 ट्रिप रद रहेगी।
गाड़ी संख्या 54018 भिवानी-रोहतक रेलसेवा 27 जनवरी से 16 फरवरी तक 21 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी रेलसेवा 26 27 जनवरी से 15 फरवरी तक 21 ट्रिप रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जनवरी से 16 फरवरी तक 21 ट्रिप रद रहेगी। 54011 अप 54012 डाउन रोहतक-हांसी रेलसेवा 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन ट्रिप रद रहेगी।
बीकानेर रेलवे मंडल प्रशासन ने गाड़ियों का रूट बदला
गाड़ी संख्या 14731 अप दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग डोभभाली, महम, हांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14731 अप दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा 13 फरवरी से 16 फरवरी तक 4 ट्रिप दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
वह परिवर्तित मार्ग रोहतक, जाखल, बठिंडा से होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जींद, जाखल व धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा- दिल्ली रेलसेवा 27 जनवरी से 12 फरवरी तक 17 ट्रिप बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग हांसी, महम, डोभभाली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 13 फरवरी से 16 फरवरी तक (04 ट्रिप) बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा धुरी, जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा 15 फरवरी से 16 फरवरी तक हिसार से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग हांसी, महम, डोभभाली होकर संचालित होगी।

