Railway new changes : रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, टिकट बुकिंग के प्लेटफार्म को किया बंद
आज से नए रेल वन ऐप से बुक होंगे रेल टिकट
रेल्वे ने ऐप के जरिए ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग को लेकर एक मार्च से बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने घोषणा की है कि यूटीएस मोबाइल ऐप पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब जनरल टिकट (अनारक्षित), प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक सीजन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए रेल वन ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। यूटीएस ऐप से अब कोई भी अनारक्षित टिकट बुक नहीं हो सकेगा।
रेल वन एक सुपर ऐप है, जिसमें एक ही जगह पर कई सुविधाएं मिलेंगी। जनरल टिकट के अलावा रिजर्व्ह टिकट (स्लीपर, एसी आदि), ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन स्टेटस, रिफंड, कैंसिलेशन, खाना ऑर्डर करना और शिकायत दर्ज करना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
होम स्क्रीन पर 'अनरिजर्व्ह' या 'प्लेटफॉर्म टिकट' का ऑप्शन आसानी से मिल जाएगा। इसमें खास बात यूटीएस या आइआरसीटीसी के पुराने यूजरनेम और पासवर्ड से ही रेल वन को लॉगिन किया जा सकता है। नए अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं। यदि किसी यात्री का यूटीएस ऐप में आर-वालेट में बैलेंस बचा है, तो वह रेल वन में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा।

