Movie prime

रेल यात्री की शिकायत पर रेलवे पर 60,000 का जुर्माना

 

RNE Network.

रेल यात्रा आराम की सवारी मानी जाती है। लेकिन एक 72 वर्षीय बुजुर्ग के लिए यह सफर पीड़ा व अपमान का कारण बन गया।
 

उन्हें रेलवे के एसी कोच के बेहद गंदे टॉयलेट के कारण गम्भीर शारीरिक व मानसिक कष्ट झेलना पड़ा। इस मामले में मोहाली उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बुजुर्ग को हुई मानसिक पीड़ा और असुविधा के लिए रेलवे पर 60, 000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
 

आयोग ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की शिकायत नहीं, बल्कि उन लाखों यात्रियों की आवाज है, जो सफर के दौरान बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते है। न्यू चंडीगढ़ निवासी सुरिंदर कुमार मुंशी नवम्बर 2023 में जम्मू तवी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल एसी ट्रेन में बर्थ बुक कराई थी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोच बी -1 के सभी टॉयलेट बेहद गंदे और इस्तेमाल के लायक नहीं थे। इसकी अंबाला, मथुरा, कोटा और रतलाम जैसे स्टेशनों पर बार बार शिकायत भी की।

FROM AROUND THE WEB