Long Distance Train : रेलवे ने 2700 किमी का सफर किया आसान, हरियाणा, राजस्थान के साथ चार राज्यों की होगी सीधी कनेक्टिविटी
रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे विभाग की तरफ से हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य को जोड़ने के लिए लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन किया है। अब दक्षिण भारत के काकीनाडा टाउन तक हरियाणा की सीधी कनेक्टिविटी होगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन, हर शुक्रवार को चलेगी।
यह ट्रेन 12 मई को काकीनाडा टाउन से हिसार के लिए पहली नियमित नंबर से यात्रा शुरू करेगी और 15 मई को हिस्खर से काकीनाडा के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का करीब 2703 किलोमीटर लंबा सफर करीब तीन दिन में पूरा होगा। रेल यात्री एसोसिएशन से जुड़े आकाश ने बताया कि रेलवे द्वारा 07717/18 काकीनाडा टाउन हिसार स्पेशल रेलसेवा के नियमित संचालन का नोटिकिकेशन जारी किया गया है।
पहले स्पेशल ट्रेन थी, अब स्थायी नंबर से चलेगी
रेलवे ने काकीनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया है। अब ट्रेन संख्या 17295/17296 को स्थायी रूप से शुरू किया जा रहा है। यह पहले स्पेशल ट्रेन (07717/07718) के रूप में चल रही थी। नई समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन लंबी दूरी तय करते हुए कई बड़े राज्यों को जोड़ेगी।
ट्रेन संख्या 17295 काकीनाडा टाउन-हिसार वीकली एक्सप्रेस 12 मई से हर मंगलवार को सुबह 05:40 बजे काकीनाडा टाउन से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 17296 हिसार-काकीनाडा टाउन वीकली एक्सप्रेस 15 मई से हर शुक्रवार को दोपहर 2:10 बजे हिसार से चलेगी।
ट्रेन कई राज्यों से होकर गुजरेगी, प्रमुख स्टेशन
इसमें हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। इन राज्यों के कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव प्रस्तावित है। आंध्रप्रदेश के काकीनाडा टाउन से चलकर ट्रेन सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालगुड़ा, नलगोंडा, चारलपल्ली, मेडक्ल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसार, धर्माबाद, नांदेड़, पूर्णा, महाराष्ट्र में बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला सहित राजस्थान में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, झुंझुनूं, हरियाणा के लोहारू, सादुलपुर होते हुए गुरुवार को दोपहर 1:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
ट्रेन से पशुपतिनाथ मंदिर, खाटूश्याम जा सकेंगे श्रद्धालु
हिसार से काकीनाडा टाउन तक के इस लंबे रेल रूट पर यात्रियों को कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी के पास गोदावरी नदी के घाट और विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर प्रसिद्ध है। तेलंगाना में नलगोंडा के पास यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है।
महाराष्ट्र में नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा सिखों का प्रमुख तीर्थ है। गुजरात में वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस दर्शनीय है। मध्य प्रदेश के मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर और राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह, पुष्कर तीर्थ तथा चित्तौड़गढ़ किला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। खाटू श्याम जाने के लिए रिंग्स रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं।

