Movie prime

Rajasthan Special Train : रेलवे ने अजमेर से सोलापुर के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा 

 

रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजस्थान में स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है।यह स्पेशल ट्रेन अजमेर से शुरू होगी और सोलापुर तक जाएगी। इससे हजारों यात्रियों को ट्रेन की भीड़ भाड़ से राहत मिलेगी। रेलवे ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए अजमेर से सोलापुर के बीच एक तरफा सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ाने का निर्णय लिया है।

खासबात है कि, ये ट्रेन वाया जयपुर होकर संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अजमेर-सोलापुर सुपरफास्ट एक तरफा स्पेशल ट्रेन गुरुवार को अजमेर से सुबह 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

आवाजाही के दौरान यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोणावला, पुणे, दौड व कुडुवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

भिवानी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे जयपुर से भिवानी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस 16 से 28 फरवरी तक चलेगी। जयपुर से सुबह 7 बजे चलकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी से यह ट्रेन शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
 

FROM AROUND THE WEB