Movie prime

Rajasthan Train Cancellation : राजस्थान के इस रेल लाइन पर ट्रेन हुई रद, अब चलेगी बदले हुए रुट से 

उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार-पालनपुर खंड पर ट्रेनें की रद्द

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेलखंड पर आउवा-भिवालिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण कुछ रेल सेवाएं रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा और कुछ विलंब से चलेंगी।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेल सेवा 14 व 15 मई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेल सेवा 15 व 16 मई को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाओं में हनुमानगढ़-दादर 15 मई, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस 15 मई, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी 14 मई, बेंगलुरु-जोधपुर 13 मई, हड़पसर-जोधपुर 14 मई, साबरमती-जम्मूतवी 15 मई. साबरमती-जोधपुर 15 मई और श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 14 मई शामिल हैं। ये ट्रेनें वाया लूनी-भीलड़ी-महेसाना या महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होंगी, जबकि श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस वाया अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग पर ये रेल सेवाएं विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी।

नियंत्रित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 15 मई को जोधपुर से प्रस्थान कर मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर 15 मिनट नियंत्रित रहेगी।

गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेल सेवा 15 मई को साबरमती से प्रस्थान कर आबूरोड-भिंवालिया स्टेशनों के बीच 20 मिनट नियंत्रित रहेगी।

FROM AROUND THE WEB