RudraNewsExpress_Logo

Rapid Cargo Train : जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक रेलवे ने पंजाब, हरियाणा से होते हुए दिल्ली तक चलाई रैपिड कार्गो ट्रेन सेवा

रैपिड कार्गो ट्रेन कैंट स्टेशन पर शाम 4 बजे पहुंचेगी

 

कश्मीर घाटी के फल उत्पादकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने ज्वॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रेपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 13 सितंबर से आदर्श नगर दिल्ली से शुरू होगी और 15 सितंबर से बडगाम रेलवे स्टेशन से इस सेवा की शुरुआत होगी।

बता दें कि आदर्श नगर के बाद सीधा ट्रेन अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे की यह नई पहल घाटी के किसानों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। इस ट्रेन में 8 पार्सल और 01 लगेज वैन होगी।

जम्मू के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन को लोडिंग व अनलोडिंग प्वॉइंट के रूप में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पंजीकृत जेपीपी-आरसीएस एग्रीगेटर्स ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह ट्रेन आदर्श नगर दिल्ली से 12:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 16:00 बजे पहुंचेंगी और 16:05 बजे रवाना होगी।

इसके बाद बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर 01:00 बजे पहुंचेगी और 03:00 बजे रवाना होकर बडगाम रेलवे स्टेशन पर 05:30 पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगली सुबह 5:30 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी।
 

FROM AROUND THE WEB