Movie prime

Special Express : सोगरिया-धनबाद समर स्पेशल एक्सप्रेस का होगा संचालन, आगरा कैंट-उधना के बीच 15 फेरे चलेंगी ट्रेन

ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से सोगरिया धनबाद-सोगरिया के मध्य 13-13 फेरों में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा
 

ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से सोगरिया धनबाद-सोगरिया के मध्य 13-13 फेरों में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया-धनबाद) 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक हर गुरुवार को रात्रि 11.10 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी, जो बारां, सालपुरा एवं छबड़ा गुगीर होते हुए तीसरे दिन शनिवार को रात्रि 3.45 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09822 (धनबाद-सोगरिया) 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार को 5.15 बजे धनबाद जंक्शन से चलेगी और दूसरे दिन रविवार सुबह 7.35 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

आगरा कैंट-उधना के बीच 15 फेरे चलेंगी ट्रेन

यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से आगरा कैंट और उधना के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01907 (आगरा कैंट-उधना) 7 अप्रैल 2026 से शुरू हुई, जो 14 जुलाई तक हर मंगलवार को 15 फेरों में संचालित होगी। यह आगरा कैंट से 6.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार दोपहर 1.25 बजे उधना पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01908 (उधना-आगरा कैट) 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को 15 फेरों में चलेगी, जो उधना से 3.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार सुबह 8.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।्र

मऊ-वलसाड विशेष एक्सप्रेस चलेगी ग्रीष्मकालीन

रेल प्रशासन की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए मऊ वलसाड-मऊ के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीसम सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05017 (मऊ-वलसाड) 4 अप्रैल से 9 मई तक हर शनिवार को 5 फेरों के लिए मऊ जंक्शन से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार दोपहर 12.35 बजे वलसाड पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05018 (वलसाड-मक) 5 अप्रैल से 10 मई तक हर रविवार को 6 फेरों में वलसाड से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार रात 10.45 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।

FROM AROUND THE WEB