Movie prime

Unreserved special train : सराय रोहिल्ला से फुलेरा के बीच चली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, खाटूश्याम भक्तों को मिलेगी सुविधा 

 

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा के बीच रेवाड़ी होकर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन 20 फरवरी से किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।

गाड़ी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला- फुलेरा अनारक्षित स्पेशल 20 फरवरी से 22 फरवरी तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7.10 बजे रवाना होकर रात 9.55 बजे रेवाड़ी व 9.57 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 12.40 बजे रींगस व मध्यरात्रि 2.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04402, फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल रेलसेवा 21 फरवरी से 23 फरवरी तक फुलेरा से सुबह 11.40 बजे रवाना होकर रींगस पर दोपहर 12.40 बजे आगमन व 12.45 बजे प्रस्थान, रेवाड़ी शाम 4.08 बजे आगमन व 6.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

FROM AROUND THE WEB