RudraNewsExpress_Logo

Special Train : बांद्रा टर्मिनस से राजस्थान, यूपी व हरियाणा होते हुए लुधियाना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

 

भारतीय रेल ने बांद्रा टर्मिनस और लुधियाना जंक्शन के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेन त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए चलाई जा रही है। ये ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बांद्रा टर्मिनस से लुधियाना जंक्शन तक और 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक लुधियाना जंक्शन से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 09097 रविवार रात 9:50 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। तीसरे दिन रात 12:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, 09098 मंगलवार सुबह 4 बजे लुधियाना जंक्शन से चलकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ठहराव 18 स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में वातानुकूलित डिब्बे होंगे।

ट्रेन का रूट और ठहराव

बांद्रा टर्मिनस, बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली, पानीपत जंक्शन, अम्बाला कैंट जंक्शन व लुधियाना।

FROM AROUND THE WEB