Movie prime

Special Train : मऊ-वलसाड, आजमगढ़-बान्द्रा, गोमती नगर-बान्द्रा के बीच चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन 

यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने चलाई स्पेशल ट्रेन 

 

यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से मऊ जंक्शन-वलसाड-मऊ जंक्शन के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष (समर स्पेशल) ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05017 (मऊ-वलसाड) 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 15 फेरों में मऊ जंक्शन से तड़के 3.45 बजे प्रस्थान कर बयाना जंक्शन रात 9.33 बजे, गंगापुर सिटी 10.30 बजे तथा अगले दिन रविवार को कोटा जंक्शन रात 12.50 बजे, रामगंज मंडी 1.53 बजे, भवानी मंडी रात 2.16 बजे होते हुए उसी दिन दोपहर 12.35 बजे वलसाड पहुंचेगी।

आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ समर स्पेशल

बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ के मध्य ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05183 (आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस) का 4 अप्रैल से शुरू होगी। यह ट्रेन 11 जुलाई तक हर शनिवार को 15 फेरों में आजमगढ़ से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को बयाना जंक्शन दोपहर 3.30 बजे, गंगापुर सिटी 4.33 बजे, कोटा जंक्शन 6.35 बजे होते हुए दूसरे दिन सोमवार सुबह 8.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05184 (बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़) 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार को 15 फेरों में बान्द्रा टर्मिनस से रात 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार दोपहर को कोटा जंक्शन 12.10 बजे, गंगापुर सिटी 2.15 बजे, बयाना जंक्शन 3.20 बजे होते हुए उसी दिन सायं 8.10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रेल से

रेल प्रशासन की और से गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05033 (गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस) 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार को 15 फेरी में गोमती नगर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को बयाना जंक्शन 2 बजे, कोटा जंक्शन 3.55 बजे होते हुए, उसी दिन शाम 8 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05034 (बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर) 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को 15 फेरों में बान्द्रा टर्मिनस से रात 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को कोटा जंक्शन दोपहर 2.35 बजे, बयाना जंक्शन शाम 6.15 बजे होते हुए तीसरे दिन गुरुवार को सुचह 7.45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

FROM AROUND THE WEB