Special Train : गर्मियों की छुट्टियों में हरियाणा-राजस्थान का सफर होगा आसान, रेलवे ने चलाई तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन
स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी के दौरान बाहर घूमने जाने वाले परिवारों के लिए राहत भरी खबर है
स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी के दौरान बाहर घूमने जाने वाले परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे विभाग की तरफ से गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए हरियाणा व राजस्थान के बीच में तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेन के माध्यम से राजस्थान की यात्रा करने वाले हरियाणा के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। 3 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन रेवाड़ी होकर 1 अप्रैल से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09633/09634, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा में रेवाड़ी से 1 अप्रैल 5 तक, 11, 12, 18, 19 अप्रैल, 25, 26, 30 अप्रैल, 2, 3, 9, 10, 12, 16, 17, 23, 24, 26, 30 व 31 मई, 6, 7,10,13,14, 20, 21, 24, 25, 27 व 28 जून को (35 ट्रिप) का एवं रींगस से 2,3,4, 5, 6,12,13,19,20,26,27 1, 4,25,27 अप्रैल, 3,4,10,11,13,17,18,2 व 31 मई, 1, 7,8,11,14,15,21,22,2 5,26, 28 व 29 को (35 ट्रिप) का विस्तार किया जाएगा। यह गाड़ी रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रींगस स्टेशन मध्य रात्रि 1.35 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09634 रींगस से मध्यरात्रि 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी।
डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे
वहीं गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा में रेवाड़ी से 1,3,4,5,11,12,13,18, 19,25,26 व 27 अप्रैल, 1, 2,3,9,10,13,16,17,23, 24, 27, 28, 30 व 31 मई तक, 6,7,11,13,14,20,21,25,26,27,28 व 29 जून को (38 ट्रिप) का एवं रींगस से 1, 3, 4,5,11,12,13,18,19, 25, 26 व 27 अप्रैल, 1,2,3,9,10, 13,16,17,23,24,27,28,30 व 31 मई तक, 6,7,11,13,14,20,21,2 5,26,27,28 व 29 जून को (38 ट्रिप) का विस्तार किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09637 सुबह 11.45 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या रींगस से दोपहर 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में कुंड, काठूवास, अटेली नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 3 सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
जयपुर-भिवानी के बीच 106 ट्रिप का होगा संचालन
गाड़ी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा में जयपुर से 1 से 14 अप्रैल तक (14 ट्रिप) एवं 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक (92 ट्रिप) का एवं भिवानी से 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक (14 ट्रिप) एवं 15 अप्रैल से 15 जुलाई (92 ट्रिप) का विस्तार किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर, रीगंस 8.15 बजे आगमन व 8.20 बजे प्रस्थान करते हुए, रेवाड़ी दोपहर 12.20 बजे आगमन व 12.25 बजे प्रस्थान करते हुए भिवानी दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09734 भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर, रेवाड़ी जंक्शन पर शाम 6.15 पर आगमन व 6.20 पर प्रस्थान करते हुए, रिंगस स्टेशन रात 9.10 बजे आगमन व 9.15 बजे प्रस्थान करते हुए जयपुर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

