Special Train : श्रीगंगानगर-आगरा के बीच रेवाड़ी होकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, शेड्यूल जारी
रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)- श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 4 से 25 मार्च तक (4 ट्रिप) श्रीगंगानगर से बुधवार को दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर रात 11 बजे रेवाड़ी जंक्शन आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करते हुए गुरुवार को सुबह 5.15 बजे ईदगाह पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04734, ईदगाह (आगरा) श्रीगंगा नगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 5 से 26 मार्च तक (4 ट्रिप) ईदगाह से गुरुवार को सुबह 7.30 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर दोपहर 2.55 बजे आगमन व 3 बजे प्रस्थान करते हुए शुक्रवार को मध्य रात्रि 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौत, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डीग, गोवर्धन, मथुरा व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 पावर कार डिब्बों सहित 19 डिब्बे होगे।

