Rishikesh train : उदयपुर वाया जयपुर होते हुए योगनगरी ऋषिकेश तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिसार से जयपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
होली पर्व पर यात्रियों के भार को देखते हुए रेलवे विभाग ने उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए पांच फेरे वीकली स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया जयपुर होकर संचालित होगी।
उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश वीकली स्पेशल स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को व योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक वीकली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 1 अप्रैल तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
हिसार से जयपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने खाटू श्याम में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 फरवरी तक (चार ट्रिप) चलेगी। हिसार से 25 फरवरी को सुबह 5.50 बजे रवाना होकर एक बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 04722 जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर 11.25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, रतनशहर, मुकुंदगढ, पलसाना, सूरजगढ, चिडावा, झुंझुनूं, डूंडलोद नवलगढ, सीकर, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

