Special Train : पुणे- हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी विशेष ट्रेन, कोटा मंडल के सात स्टेशनों पर ठहराव
होली पर्व पर रेलवे की तरफ से पुणे- हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी विशेष ट्रेन
होली पर्व पर रेलवे विभाग की तरफ से पुणे-हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष सौगात दी है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01491/01492 पुणे हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष के दो-दो फेरों का संचालन घोषित किया है। यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी और भरतपुर जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 01491, 27 फरवरी और 6 मार्च (शुक्रवार) को पुणे जंक्शन से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन निर्धारित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 8 बजे हजरत निजामुद्दीन जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01492, 28 फरवरी और 7 मार्च (शनिवार) को निजामुद्दीन से 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.55 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी द्वितीय, 4 एसी तृतीय, 8 शयनयान और 4 सामान्य डिव्यों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
मार्ग में लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत्त, वडोदरा, रतलाम, मधुरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यात्रियों से समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप देखने की अपील की गई है।

