Movie prime

Rajasthan train :  राजस्थान से जम्मू तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, भगत की कोठी से संचालन का शेड्यूल किया जारी 

 

राजस्थान को जो यात्री माता वैष्णवी धाम पर पूजा अर्चना करना जाना चाहते है, उनके लिए रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान से जम्मू तक विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अगले माह की एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। हालांकि पहले यह ट्रेन चलती थी, लेकिन बारिश के मौसम में बाढ़ आने के कारण इसको बंद कर दिया था, लेकिन अब रेलवे विभाग ने दोबारा से चालू करने का निर्णय लिया है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन को 1 अप्रैल से पुनः अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में पिछले वर्ष भारी बारिश और ब्रिज संख्या-17 पर तकनीकी समस्या के कारण गाड़ी संख्या 14803/04 भगत की कोठी जम्मूतवी एक्सप्रेस को पहले पठानकोट रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के बीच 31 मार्च तक आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

अब कठुआ-माधोपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन के बीच आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद ट्रेन को फिर से पूरे मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से चलेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रैल से बहाल होगी। इस ट्रेन के लिए अग्रिम आरक्षण भी प्रारंभ हो गया है।

FROM AROUND THE WEB