Hisar Special Train : हिसार-खड़की समेत तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, जून तक होगा संचालन
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-खडकी-हिसार वाया लोहारू साप्ताहिक सहित तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार वाया लोहारू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से तीन मई से 31 मई तक एवं खडकी से चार मई से एक जून तक तक विस्तार किया जा रहा है।
इसी प्रकार रेलवे द्वारा 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस अजमेर स्पेशल और गाड़ी संख्या गाड़ी 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर संख्या स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है। गौरतलब है कि उपरोक्त रेलसेवाओं का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।
हिसार खड़की के बीच इन स्टेशनों पर ठहराव
सादुलपुर जंक्शन, लोहारू जंक्शन, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा जंक्शन, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण जंक्शन, लोनावला चिंचवड़।

