Movie prime

Special train service : रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार के लिए शुरू की स्पेशल रेलसेवा, यह रहेगा शेड्यूल 

 

रेलवे की ओर से होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23 मार्च तक (5 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 20.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा आगामी 24 मार्च तक (5 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुडगांव, दिल्ली केट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ कैट, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

FROM AROUND THE WEB