Namo Bharat Train : दिल्ली-मेरठ कारिडोर पर नमो भारत ट्रेन की हुई सुपरफास्ट स्पीड, 160 किमी रही रफ्तार
रेलवे विभाग ट्रेन के सफर को सुरक्षित व सुपरफास्ट बनाने का काम कर रहा है। ट्रेन को हाई स्पीड में चलाने के लिए एक नई सफलता हासिल की है। दिल्ली-मेरठ रेल कारिडोर 160 की स्पीड से ट्रेन दौड़ाने की सफलता हासिल की है। 55 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कारिडोर पर नमो भारत ट्रेन को 160 की स्पीड से दौड़ाया गया है।
नमो भारत ट्रेन दिल्ली-मेरठ कारिडोर पर 160 की स्पीड से दौड़ने वाली ट्रेन बन गई। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेन देश में सबसे स्पीड से चलने वाली ट्रेन बन गई। हालांकि नमो भारत ट्रेन को वर्ष 2016 में शुरू किया था, लेकिन उस समय यह -हाई स्पीड ट्रेन थी, जो हजरत निजामुद्दीन और आगरा के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थी।
बाद में जब वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई, तो वह भी उसी अधिकतम गति से चलती है। रेल मंत्रालय की तरफ से इसकी स्पीड को घटाकर 130 कर दिया था, लेकिन उस समय मंत्रालय की तरफ से स्पीड कम करने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
नमो भारत ट्रेन के नाम से चलेगी 30 ट्रेन
रेलवे विभाग के अनुसार नमो भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने वाली है। इसके लिए रेलवे विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। न्यू अशोक नगर और उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण के बीच में 30 नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। नमो भारत ट्रेन में छह कोच होंगे। इसके लिए हर 15 मिनट के बार इनका संचालन होगा।
इस दौरान नमो भारत ट्रेन का 11 स्टेशनों पर ठहराव होगा और यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम लिमिटेड (एनसीआरटीसीएल) के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के मोदीपुरम तक 16 स्टेशनों वाला पूरा 82.15 किलोमीटर लंबा कारिडोर जल्द ही चालू होने की संभावना है।