RudraNewsExpress_Logo

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा एमपी के इस शहर का रेलवे स्टेशन 

 

Railway News: रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा बढ़ाने का फोकस किया जा रहा है। जहां पर रेलवे की तरफ से नई रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है, वहीं ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा रेलवे की तरफ से विदेश की तर्ज पर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर सुविधा मिल सके। 

इसी कड़ी में रेलवे विभाग ने मध्यप्रदेश में भी आधुनिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। अब रेलवे विभाग की तरफ से इंदौर शहर के रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार करने का निर्णय लिया है। इसमें वह सभी सुविधा मिलेगी, जो यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलती है। 

यह जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के सतीश कुमार ने इंदौर के दौरे के दौरान दी। इस दौरान चेयरमैन ने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जायजा लिया और उनकी समीक्षा भी गई। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि इंदौर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 485 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके डिजाइन पर काम चल रहा है। 

सात मंजिला होगा भवन, अंडरग्राउंड मिलेगी पार्किंग 
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन को आधुनिक तरीके से तैयार की जाएगा। 
यहां सात मंजिला इमारत बनाई जाएगी। पार्किंग की अंडरग्राउंड व्यवस्था होगी। स्टेशन की दोनों ओर नई इमारत बनेगी।

FROM AROUND THE WEB