Movie prime

ऑफलाइन रेलवे टिकट पर भी दें बीमा, सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे को कही ये बात

 

RNE Network.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेल को दुर्घटना बीमा के सम्बंध में नया आदेश देना पड़ा है। भारतीय रेलवे ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करता है। ऑफलाइन टिकट खरीदने वालों को रेलवे की तरफ से दुर्घटना बीमा देने का कोई प्रावधान नहीं है। इस कारण सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय मे भी भारतीय रेलवे को निर्देश दिया है।
 

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे से कहा है कि दुर्घटना बीमा केवल ऑनलाइन टिकट तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि काउंटर ( ऑफलाइन ) टिकट लेने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। यह टिप्पणी रेलवे सुरक्षा व यात्रियों के कल्याण से जुड़े आवेदनों की सुनवाई में आई।

FROM AROUND THE WEB