Ticket Booking Cancellation : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, लंबी दूरी की इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग हुई बंद
कोहरे के चलते रेलवे विभाग की तरफ से 56 ट्रेनों को किया रद
सर्दियों में कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत रेलवे ने 56 ट्रेनों को रद घोषित किया है, जो सोमवार से बंद रहेंगी, जिसमें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दूसरे राज्यों में जाने वाली आठ ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में बुकिंग पहले से ही बंद कर दी गई थी। यह ट्रेन एक दिसंबर 2025 से एक मार्च 2026 तक रद रहेंगी, जिसकी जानकारी सभी रेलवे स्टेशन प्रबंधकों को भेज दी गई है। तीन ट्रेनें पहली मार्च तक रहेंगी रद।
इन तारीखों में नहीं चलेंगी ट्रेनें
12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस नौ, 16, 23, 30 दिसंबर 2025, छह, 13, 20, 27 जनवरी, तीन, 10, 17 और 24 फरवरी 2026 तक,
12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस सात, 14, 21, 28 दिसंबर 2024, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी तक।
2317 कोलकाता अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 7, 14, 21, 26 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी तक ।
14541-42 चंडीगढ़-अमृतसर एक मार्च 2026 तक ।
12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 9, 16, 23,
30 दिसंबर, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17, 24 फरवरी तक
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी तक
12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी तक।
14523 बरौनी- अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी तक।
14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर, 3, 6, 10, 13, 17,
20, 24, 27, 31 जनवरी, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24 फरवरी तक।
14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी तक।
14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी तक।
14615 लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31
जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी तक।
14616 अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी तक।
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च 2026 तक ।
14618 अमृतसर पूर्णिया कोर्ट
जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक।
14629-30 चंडीगढ़-फिरोजपुर 1 मार्च, 2026 तक।
14503-04 श्रीमाता वैष्णो देवी 28 फरवरी 2026 तक।
15903-04 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 1 मार्च 2026 तक ।

