Movie prime

train extension: रेल यात्रियों को राहत, सीकर से चलने वाली ट्रेनों की समयावधि को बढ़ाया  

ट्रेनों का 31 दिसंबर तक संचालन होगा
 

रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों के शेड्यूल में लगातार  बदलाव किया जा रहा है। जहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चलाई जा रही ट्रेनों का विस्तार कर दिया है। इसी कड़ी में 27 जून को रेलवे द्वारा पैसेंजर की भीड़ को देखते हुए 5 ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इसमें राजस्थान के सीकर जिले की दो ट्रेन में शामिल है। रेलवे ने नोटिस जारी करके बताया कि इन ट्रेनों का 31 दिसंबर तक संचालन होगा। 

इन ट्रेनों के समय अवधि को बढ़ाया 

रेलवे विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार ट्रेन संख्या 04801/04802 सीकर-जयपुर-सीकर स्पेशल के संचालन की अवधि को बढ़ाया गया है। अब एक जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाया गया है। इस दौरान इस ट्रेन के 184 ट्रिप होंगे। यह ट्रेन सीकर रेलवे जंक्शन से सुबह 7:30 बजे चलती है और 10:20 पर जयपुर स्टेशन पर पहुंचती है। वापस में यह ट्रेन जयपुर रेलवे जंक्शन से शाम 7:35 बजे चलती है और रात रात 10:10 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। 

इसी तरह सीकर-लोहारू-सीकर चलने वाली  स्पेशल ट्रेन संख्या 04853/04854 का भी विस्तार एक जुलाई से कर दिया है। यह ट्रेन भी 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन भी सीकर रेलवे जंक्शन से रात 9:10 बजे रवाना होती है जो 11:50 पर लोहारू जंक्शन पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन लोहारू से सुबह 4:20 बजे रवाना होती है जो सुबह 6:50 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचती है।

FROM AROUND THE WEB